Jaunpur News : सत्यम होटल व विहान सुपरकिंग ने फाइनल में बनायी जगह

Naya Savera Network
हामीद व अनीष को मिला मैन ऑफ द मैच
अनीष के शतक से जीता विहान सुपरकिंग
जौनपुर। नगर के मोहम्मद हसन पीजी कालेज के मैदान पर जौनपुर चैम्पियन ट्रॉफी 2026 का आयोजन किया गया है। आयोजन के दौरान सेमीफाइनल मैच खेला गया। पहला मैच सत्यम होटल बनाम पीएल एण्ड पीडी के बीच खेला गया। सर्वप्रथम पीएल एण्ड पीडी ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं सत्यम होटल टीम के खिलाड़ी हामीद के 50 रनों की बदौलत टीम ने 161 रन ओवर में बना पायी। जवाब में पीएल एण्ड पीडी की टीम 157 रनों पर सीमट गई और सत्यम होटल ने 5 रनों से मैच अपने नाम कर फाइनल में अपनी जगह बना ली। हामीद को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल विहान सुपरकिंग बनाम लाइफ डेंटल के बीच खेला गया। लाइफ डेंटल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 219 रनों का विशाल लक्ष्य विहार सुपर के सामने खड़ा कर दिया। लाइफ डेंटल की तरफ से महफूज ने 55 रन और आयूष ने 64 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी विहान सुपरकिंग के बल्लेबाज अनीष निषाद ने नाबाद महज 76 बाल पर 17 चौके और 4 छक्कों की मदद से 119 रन बनाकर अपने टीम को विजयी बनाया। वहीं पीयूष ने 47 रनों का योगदान दिया। जिसके बाद विहान सुपरकिंग ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अनीष निषाद को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!