Jaunpur News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल

Naya Savera Network
चन्दवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बड़खडा (मढ़ी) गांव में बुधवार शाम को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दूसरा व्यक्ति बुरी तरह से झूलस गया है। घटना बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।  मढ़ी गांव निवासी घायल पन्नालाल यादव (50) पुत्र स्व सन्तु यादव ने बताया कि वह धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे थे। शाम लगभग 5 बजे के आसपास गांव के ही पवन यादव उर्फ इंदल (22) पुत्र सरमु यादव उनसे मिलने पहुंचे थे। दोनों काम करने के बाद खेत में ही बैठकर आराम करते हुए बात कर रहे थे। उसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से हम दोनों चपेट में आ गए। आसपास के ग्रामीणों ने यह मंजर देखकर तुरन्त उनके परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी डोभी ले गए। चिकित्सकों  ने पवन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि पन्नालाल की गम्भीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पन्नालाल जिला अस्पताल न जाकर क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे है। जबकि दुसरी तरफ पवन के परिजनों ने इलाज की आस में उसे जिला अस्पताल लेकर भागे वहां भी चिकित्सक ने पवन को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पवन के परिजनों पर मानो पहाड़ टूट पड़ा हो। पवन अपने पिता की तीन संतानों में छोटे  थे। इसके बाद मोहन व करन थे। 12 की पढ़ाई पूरी करने के बाद पवन ट्रेक्टर चलाकर परिवार के साथ किसानी का काम करते थे। पवन के पिता वाराणसी में आटा चक्की चलाते है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!