Jaunpur News : अस्थायी ग्राम सचिवालय में राजस्व शिविर, किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान

Naya Savera Network
जौनपुर। विकास खंड मड़ियाहूं के ग्राम सभा मोकलपुर स्थित अस्थायी ग्राम सचिवालय में बुधवार को राजस्व विभाग की ओर से जनसमस्या निस्तारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लेखपाल की मौजूदगी में ग्रामीणों और किसानों की विभिन्न राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया।
इस दौरान अंश निर्धारण, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, फार्मर आईडी सहित अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर में ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, बर्फी लाल, वंशराज, संतोष कुमार जायसवाल, अधिवक्ता मनीष जायसवाल, अशर्फीलाल, किसान मित्र सतेंद्र सिंह तथा ग्राम सभा के कई किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में लेखपाल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!