Jaunpur News : उत्तर प्रदेश में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए नए प्रस्ताव आमंत्रित

Naya Savera Network
जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि उद्यान विभाग ने राज्य में शहद उत्पादन और मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। नेशनल बी-कीपिंग एंड हनी मिशन के अंतर्गत, विभाग ने प्रत्येक जनपद से ’क्वालिटी न्यूक्लियस स्टॉक डेवलपमेंट सेंटर’ पर कुल प्रोजेक्ट कास्ट 30 लाख और ’कस्टम हायरिंग सेंटर’ हेतु 75 लाख का प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाना है। यह निर्णय 18 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल बी-बोर्ड, भारत सरकार की एक वर्चुअल बैठक के बाद लिया गया है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य राज्य में मधुमक्खी पालन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। आवेदन हेतु मुख्य दिशा-निर्देश- प्रस्तावों को नेशनल बी-कीपिंग एंड हनी मिशन की आधिकारिक गाइडलाइंस के अनुरूप तैयार किया जाना अनिवार्य है। प्रस्तावों को पहले जिला स्तरीय समिति (डीएलसी/डीएचएम) द्वारा संस्तुति करानी होगी, जिसके बाद ही उन्हें राज्य स्तरीय समिति के अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा। आवेदन करने वाली संस्थाओं/फर्मों का नेशनल बी-बोर्ड के साथ कम से कम 3 वर्षों का पंजीकरण/सदस्यता होना आवश्यक है, साथ ही उनका ट्रैक रिकॉर्ड और बुनियादी ढांचा उत्कृष्ट होना चाहिए। आवेदन के साथ मधुमक्खी पालन से संबंधित अनुभव, जियो-टैग की गई तस्वीरें, लाभार्थियों की सूची, सफलता की कहानियों का विवरण और पिछले तीन वर्षों का ऑडिटेड बैलेंस शीट संलग्न करना होगा। मौनपालक/संस्था गाइडलाइन के अनुसार प्रस्ताव तैयार करवाकर समयबद्ध तरीके से beekeepinguphorti@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। 
 अधिक जानकारी के लिए प्रभारी मौनपालन के मो0नं0- 7007284234 या किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर में संपर्क कर सकते है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!