Jaunpur News : आपत्तिजनक रील वायरल, दो पर प्राथमिकी

Naya Savera Network
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के कारो (गहरपुर) गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने फेसबुक पर कथित रूप से आपत्तिजनक रील बनाकर वायरल करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त गांव निवासी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के अरुण और बसंतलाल बिंद ने उनके फोटो का कथित रूप से आपत्तिजनक ढंग से इस्तेमाल कर फेसबुक पर रील बनाकर वायरल कर दिया। आरोप है कि इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में दोनों से पूछताछ की तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!