Jaunpur News : मेड़ विवाद में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी दो पर प्राथमिकी

Naya Savera Network
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इससे पहले इसी मामले में नन्हेलाल मौर्य की तहरीर पर रामआसरे मौर्य और रामप्यारे मौर्य के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। वही दूसरे पक्ष के साहबलाल मौर्य ने भी पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीते आठ जुलाई की शाम करीब सात बजे पड़ोसी नन्हेलाल मौर्य उसके खेत की मेड़ काट रहा था। विरोध करने पर नन्हेलाल और उर्मिला मौर्या ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर दी। आरोप है कि हमले में उसकी दाहिनी आंख के ऊपर चोट आई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!