Jaunpur News : साइकिल से गिरकर अधेड़ की मौत

Naya Savera Network
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के कटवार बाजार के पास एक अधेड़ की मंगलवार देर शाम साइकिल से गिरने के बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निगोह (आमापुर) गांव निवासी सेवालाल सरोज (55) पुत्र चन्नू सरोज साइकिल पर धान की भूसी लादकर कटवार रेलवे स्टेशन की ओर से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कटवार बाजार से करीब 200 मीटर पहले वह अचानक साइकिल से गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया तबीयत बिगड़ने के कारण गिरने से मौत होने की आशंका है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!