Jaunpur News : अंधेरी रात में नया दरवाजा खोल कब्जे का आरोप, कार्रवाई की मांग

Naya Savera Network
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में पुश्तैनी आबादी की भूमि पर अंधेरी रात में नया दरवाजा खोलकर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए दो भाइयों ने क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं और थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर कब्जा हटवाने तथा भू-माफिया के तहत कार्रवाई की मांग की है।
 गांव निवासी सगे भाई भानु प्रताप यादव और लालबहादुर यादव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि छह जुलाई की देर रात गांव के धर्मेंद्र कुमार,सुनील कुमार और अनिल कुमार ने अपने दालान के पीछे की खिड़की तोड़कर नया दरवाजा खोल लिया। आरोप है कि इसके बाद प्रार्थियों की पुश्तैनी आबादी की भूमि में नाद और चन्नी रखकर अवैध कब्जा कर लिया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपियों के दालान के पीछे उनकी पुश्तैनी आबादी की भूमि है। विरोध करने पर विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां कब्जा हटाने और नया दरवाजा बंद करने का आश्वासन दिया गया था।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद अब तक न तो नाद-चन्नी हटाई गई और न ही नया दरवाजा बंद किया गया।उल्टे निर्माण कार्य जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है।पीड़ितों ने सीओ और थानाध्यक्ष से अवैध कब्जा हटवाने तथा आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि शिकायत मिली हैं थाना दिवस पर दोनों पक्ष आये थे मामले की गंभीरता को देखते हुए शांतिभंग में चालान किया गया था तथा मामला जमीन संबंधित होने के नाते राजस्व की टीम को सुपुर्द किया गया हैं रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी।

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!