Jaunpur News : ज्ञानप्रकाश सिंह ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Naya Savera Network

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड सिरकोनी अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपीपुर में सोमवार को आयोजित "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" के अंतर्गत "एक पेड़ माँ के नाम" महाअभियान के तहत भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने क्षेत्रवासियों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वृक्षारोपण के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।


माँ और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चों का पालन-पोषण कर उन्हें जीवन देती है, उसी प्रकार वृक्ष भी मानव जीवन को शुद्ध वायु, छाया, जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे तो हरित और स्वच्छ वातावरण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का भी आह्वान किया।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गोपीपुर अखिलेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह "रंगीले", ग्राम प्रधान धनेजा सुनील निषाद, ग्राम प्रधान गोधना सुनील प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिरकोनी रजनीश चौबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सिरकोनी संत कुमार चौबे, पूर्व प्रधान शाहबड़ेपुर पंकज मिश्रा, जुगनू सिंह, सत्यपाल सिंह, अजय कुमार मिश्र, सुरेंद्र चौबे, सौरभ सिंह "टोनू" सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

वृक्षों के संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जनसहभागिता से ही हरित, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त समाज का निर्माण संभव है।
ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!