जौनपुर। शाहगंज के सोंधी खण्ड का वनविहार कार्यक्रम रविवार 12 जुलाई को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें संतोष सहखण्ड संघ संचालक सोंधी का पाथेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओ को मिला। बता दें कि यह कार्यक्रम इसी सप्ताह को होना था लेकिन अतिवृष्टि के कारण तिथि में अचानक परिवर्तन किया गया। कार्यक्रम अपराह्न 3 से 7 बजे तक आजमगढ स्थित अकबाली शाह बाबा आश्रम पर रखा गया जिसमें विविध कार्यक्रम एवं वनविहार भोज का आयोजन भी किया गया।
सैकड़ों आरएसएस कार्यकर्ताओ सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उत्साहित होकर उपस्थित हुए। आशुतोष कुमार, मुनई, सुरेन्द्र, विनोद एवं सोंधीखण्ड प्रचार प्रमुख राकेश सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में इसी स्थल पर आजमगढ के मार्टिनगंज खण्ड का वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें दूर दराज से सैकडों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।
आज के कार्यक्रम की खास बात यह रही कि आज वृक्षारोपण का भी विशेष अभियान शासन की ओर से चलाया जा रहा है जिसके उपलक्ष्य में मां के नाम पेड लगाने का संकल्प संदेश लक्ष्य के तहत आगंतुक अतिथिगण के हाथों इस आश्रम के परिसर में मंदिर की व्यवस्था देखभाल की जिम्मेदारी बाबा बालकदास की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इसी कार्यक्रम के तहत दस नये वृक्ष लगाए गए। इस माह में गुरू पूर्णिमा से 15 अगस्त तक गुरू समर्पण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन मण्डल कार्यवाह सुरेन्द्र, खण्ड प्रचार प्रमुख राकेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शाहगंज खण्ड कार्यवाह अखिलेश चन्द्र मिश्र ने इस सुन्दर आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।


