जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव मे शनिवार की सुबह बाह्मण बस्ती के समीप बिजली के खम्बे मे लगे ट्रांसफार्मर के अर्थिंग मे बिजली उतर जाने के कारण घास चर रही एक भैस की घटना स्थल पर मौत हो गयी। मौत की खबर लगते गाँव हड़कम्प मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दारा यादव निवासी बीबनमऊ की भैस रोज की भाँति उनका लड़का गोलू सुवह चराने के लिए ले गया था। भैस चरते चरते ट्रांसफार्मर मे लगे ग्यारह हजार बोल्टेज की अर्थिग की चपेट मे आ गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने सहित डायल सौ पर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना तत्काल विद्युत उपकेन्द्र पर दिया। मौके पर पहुंचे लाईनमैन ने विद्युत सप्लाई बन्द कर तार मे फसे भैस को छुड़ाया। पुलिस मामले को संज्ञान मे लेकर जाँच पड़ताल मे जुट गयी है। वही गांव वालो ने विद्युत विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए लगभग एक लाख रुपये मूल्य की भैस के मुवाईजे की मांग किया।
Jaunpur News : बिजली की चपेट मे आने से एक भैस की मौत
जुलाई 04, 2026
Tags

