मुंबई। मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच देश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था मेघाश्रेय फाउंडेशन द्वारा बांद्रा पश्चिम के अलमेडा पार्क में बरसात से बचने के लिए सैकड़ों श्रमिकों को छतरी बांटकर एक पुनीत कार्य किया। बरसात में भीग रहे श्रमिक छतरी पाकर बेहद खुश नजर आए। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह ने अपने हाथों से उन्हें छतरी वितरित किया। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बरसात में वर्षा से बचने के लिए छतरी एक महत्वपूर्ण साधन है। बहुत सारे गरीब मजदूर पैसे की तंगी के चलते चाह कर भी छतरी नहीं खरीद पाए। उनके बच्चों को भीगते हुए विद्यालय जाना पड़ता है। यही सोच कर संस्था ने भारी बरसात के बीच छतरी बांटने का निर्णय लिया। उपस्थित लोगों ने संस्था के इस मानवीय कार्य की सराहना की। भारी बरसात के चलते जहां एक तरफ लोग अपने घरों या सुरक्षित स्थानों में रह रहे हैं, वहीं सीमा सिंह ने बारिश की परवाह न करते हुए श्रमिकों के बीच पहुंचकर उन्हें छतरी वितरित की।
Mumbai News : मूसलाधार बारिश के बीच बांद्रा में सीमा सिंह ने श्रमिकों को बांटी छतरी
जुलाई 04, 2026
Tags


