Mumbai News : शिक्षण समिति की निर्विरोध सभापति बनी नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे

Naya Savera Network
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका की लोकप्रिय भाजपा नगरसेविका स्नेहा शैलेश पांडे, शिक्षण, कला क्रीड़ा और सांस्कृतिक समिति के सभापति के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। चुनाव के बाद महापौर की रेस में शामिल स्नेहा पांडे को यह बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर देखी जा सकती है। लगातार तीसरी बार नगरसेविका बनी श्रीमती पांडे उच्चशिक्षित मूक बधिर दिव्यांगो की शिक्षिका रह चुकी होने के साथ-साथ अनुभवी नगरसेविका के रूप में जानी जाती हैं। ऐसे में वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगी। उनके पति आचार्य शैलेश पांडे भाजपा के तेज तर्रार प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पहचाने जाते हैं, जो विद्यार्थी जीवन से संघ व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भाजपा मे जनसेवा करते पिछले 34 वर्षो समाजसेवा और राजनिती मे सक्रिय है ऐसे में उन्हें अपने पति के कार्यों का पूरा लाभ मिलेगा। स्नेहा पांडे ने निर्विरोध सभापति बनाए जाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, विधायक नरेंद्र मेहता जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, महापौर डिंपल मेहता, उपमहापौर ध्रुव किशोर पाटिल, स्थाई समिति सभापति हसमुख गहलोत समेत सभी वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्हें यह पद दिए जाने पर राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व राज्य मंत्री अमरजीत मिश्रा, पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित अशोक महेश्वरी ,शैलेन्द्र शर्मा  परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, भाजपा नेता सुरेश सिंह, वरिष्ठ नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, नगरसेवक विवेक उपाध्याय, अमरनाथ तिवारी, जिला महामंत्री ज्ञानेन्द्र सिंग, संतोष दीक्षित  जिलाध्यक्ष उत्तर भारतीय मोर्चा, जटाशंकर पांडेय, साहबदिन पांडे.एड अरुण दुबे, विनोद तिवारी, जेपी सिंह, एडवोकेट अरुणा सत्यप्रकाश पांडे, संजय वोरा अनुपमा शुक्ला राजीव गोइन, गीता सिंह, विश्वाथ तिवारी, एड. आर जे मिश्रा, अभयराज पांडे, प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा, दीपक सावंत, शंकर वीरकर, महेश म्हात्रे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!