नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया है कि स्वच्छ जौनपुर स्वस्थ जौनपुर कार्यक्रम की दृष्टिगत जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों द्वारा अत्यंत निष्ठा, लगन और कर्तव्य परायणता के साथ अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते हुए ग्राम पंचायत में अवस्थित सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में स्वच्छता की मानको को बनाए रखने हेतु लगनशीलता से की जा रही साफ सफाई की दृष्टिगत विकास खंड सिरकोनी, सिकरारा एवं बक्सा के पांच पांच सफाई कर्मियों को मुख्य विकास अधिकारी ध्रव खाड़िया के द्वारा स्वच्छता सैनिक के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
| Advt |

0 टिप्पणियाँ