Lucknow News: राष्ट्रीय लाल साहित्य साधना मंच कार्यकारिणी का किया गया गठन

Naya Savera Network

शिवपूजन पांडे @  नया सवेरा 

लखनऊ। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था राष्ट्रीय लाल साहित्य साधना मंच ग्वालियर मध्य प्रदेश के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश इकाई की मिटिंग रखी गई जिसमें उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। संस्था के राष्ट्रीय मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप मुंबई ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रमोद पल्लवित ने आनलाइन मिटिंग आयोजित किया जिसमें उत्तर प्रदेश इकाई का गठन करके संस्था का विस्तार किया जिससे साहित्य की दशा दिशा और मुखरित होगी।संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रमोद पल्लवित ने विस्तार करते हुए धुरेन्द्र स्वरूप बिसारिया लखनऊ को संरक्षक मनोनीत किया उसी कड़ी में मार्गदर्शक मधु प्रधान कानपुर,‌ प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. विभा प्रकाश लखनऊ,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रमिला पांडे कानपुर,प्रदेश महासचिव आरती तिवारी लखनऊ, कोषाध्यक्ष श्याम प्रकाश श्रीवास्तव लखनऊ, संगठन सचिव प्रज्ञा श्रीवास्तव वाराणसी, प्रचार सचिव डॉ रेणु श्रीवास्तव बरेली, सांस्कृतिक सचिव आभा श्रीवास्तव लखीमपुर खीरी के साथ सदस्य के रुप में विभा चेतना गोरखपुर उत्तर प्रदेश,डाॅ.क्षमा श्रीवास्तव लखनऊ उत्तर प्रदेश को नियुक्त करके औपचारिक जिम्मेदारी सौंपी।उत्तर प्रदेश इकाई अध्यक्ष डॉ विभा प्रकाश ने संस्थापक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपनी जिम्मेदारी का वहन बड़ी ईमानदारी से करुंगा।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!