Jaunpur News: शिकायत पर देवी जलपान गृह से बाटी का नमूना लिया गया

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को नगर के सदरगंज-बेलवा रोड स्थित देवी जलपान गृह पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने दुकान में तैयार की जा रही बाटी की गुणवत्ता की जांच की तथा उसका नमूना संग्रहित किया।

बताया गया कि विभाग को शिकायत प्राप्त हुई थी कि दुकान में बाटी तैयार करने के लिए मानक के अनुरूप तेल का उपयोग नहीं किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और खाद्य सामग्री तथा उपयोग किए जा रहे तेल की जांच की। जांच के दौरान बाटी का नमूना लेकर उसे परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान दुकानदार को दुकान परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!