Jaunpur News: एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जौनपुर में लगेंगे 8.43 लाख पौधे

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून 2026 से 21 जून 2026 के मध्य समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का संचालन किया जाना है। समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित किए जाएंगे। 05 जून 2026 को प्रधानमंत्री के अपील के अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत समस्त 825 विकास खण्डो तथा 762 निकायो के साथ-साथ समस्त ग्राम पंचायतो में 5 करोड़ पौधों का वृक्षारोपण किया जायेगा। डीएफओ ने अवगत कराया है कि जनपद जौनपुर के 21 विकास खण्डो, 1734 ग्राम पंचायतो एवं 12 निकायो में कुल 843000 पौधों का रोपण किया जायेगा। जिसमें वन विभाग-64000, ग्राम्य विकास विभाग-523000, पंचायती राज विभाग-34000, कृषि विभाग-132000, उद्यान विभाग-87000 एवं नगरपालिका-3000 पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित है। 

रोपण हेतु वन विभाग की 38 पौधशालाओं से पौध उठान का कार्य शुरू हो गया है। इस अवसर पर शासन के निर्देश के क्रम में अमृत सरोवर, तालाबो, सड़को एक्सप्रेसवे नदी एवं नहरो के किनारे वृक्ष लगाये जायेंगे। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया है कि पौधरोपड़ के दौरान ही जियो टैगिंग का कार्य कर लिया जाए। 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाईन जौनपुर में आयोजित किया जायेगा जिसमे मुख्य अतिथि मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीब उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ0 प्र0 प्रभारी मंत्री ए0 के0 शर्मा द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम“ कार्यक्रम में सहभाग किया जाएगा।

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ