Jaunpur News: डीएम की अध्यक्षता में आवास प्लस सर्वे-2024 पर जिला स्तरीय बैठक संपन्न

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी  सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस सर्वे-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार किए जाने के संबंध में जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अत्यंत लाभार्थीपरक एवं जनकल्याणकारी योजना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों का चयन पूरी संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का बिना छत के रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है और शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रमाणित करेंगे कि आवास हेतु चयनित सभी लाभार्थी पात्र हैं। यदि बाद में कोई व्यक्ति अपात्र पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, पीडी डीआरडीए सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!