प्रधानाचार्य सुनील विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्टाफ ने लगाए पौधे
एक पेड़ माँ के नाम मिशन के तहत छात्रों को दिया गया संदेश
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय डीबीएस इण्टर कालेज के ग्राउण्ड में प्रधानाचार्य सुनील विश्वकर्मा ने अपने विद्यालय के स्टॉफ के साथ वृक्षारोपण किया। इस मौके पर सब लोगों ने सपथ लिया कि अपने-अपने घर पर भी पौधे लगायेगें और उसकी देखभाल करगें। विद्यालय के सभी बच्चों को भी इस मौके पर "एक पेड़ मॉ के नाम" मिशन के तहत एक-एक पेड़ लगाने की सलाह दी गई। Eco club for mission life के तहत निम्नलिखित संकल्प लिया गया। 1 स्वस्थ जीवन शैली अपनाना। 2 कचरे को कम करें। 3 E-waste को कम करे। 4 ऊर्जा बचाये। 5 पानी बचायें। 6 प्लॉस्टिक का उपयोग कम करे। इस मौके पर प्रधानाचार्य के साथ किशन, राकेश, राजीव, मुकेश, कैलाश, राजेंद्र, व अन्य उपस्थित रहें।


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
