बीके सिंह @ जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार की शाम को ब्लाक प्रमुख बंसराज सिंह, बीडीओ नीरज जायसवाल सहित अन्य कर्मचारियों व प्रधानों ने जमकर होली खेला। शाम होते—होते खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल प्रमुख के कक्ष में पहुंच गये।उन्होंने अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया। इसके बाद पूरे स्टॉप ने प्रमुख, बीडीओ सहित एक—दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामना दिया। वहीं प्रमुख ने सभी को गुझिया व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, शुभम सिंह, शशिकांत पाठक, एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी, एडीओ आइएसबी रामजी सिंह, अनिल सिंह, अजय सिंह, सुधांशू सिंह, संतोष त्यागी, आशीष सिंह, रमेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 Comments