जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के नौवें दिन शनिवार को दोनों पाली में 1214 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पाली में परीक्षा देकर केंद्र से निकलते समय छात्रों के चेहरे पर होली की खुशी झलक रही थी।
जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा के नौवें दिन शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का संस्कृत विषय का प्रश्न पत्र था जिसमें 15 हजार 44 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन 14 हजार 327 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 717 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली ही पाली में इंटर के छात्रों का कृषि अभियंत्रण विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 295 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें 279 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 16 परीक्षार्थी ऐसे रहे जिन्होंने परीक्षा नहीं दी। इसके अलावा इंटर के ही छात्रों का कृषि पशुपालन विषय का प्रश्न पत्र था। जिसमें 245 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। लेकिन 242 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 3 परीक्षार्थी गैरहाजिर पाये गये।दूसरी पाली में हाईस्कूल के छात्रों का संगीत वादन विषय के लिए 129 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 123 उपस्थित हुये। 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। चित्रकला आलेखन विषय के लिए नौ हजार 519 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें नौ हजार 64 छात्रों ने परीक्षा दी। शेष 955 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। प्राविधिक कला विषय के लिए 449 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 432 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी शेष 17 अनुपस्थित रहे। कंट्रोल रूम प्रभारी ब्रह्मजीत यादव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया।
संस्कृत बोर्ड परीक्षा में 589 परीक्षार्थी अनुपस्थित
संस्कृत बोर्ड परीक्षा 2026 में शनिवार को हुई परीक्षा में 589 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 22 केंद्र बनाये गये हैं। बता दें कि पूर्व मध्यमा द्वितीय अंग्रेजी विषय के लिए दो हजार 10 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 1411 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। बाकी 589 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
0 Comments