Jaunpur : ​सूटकेस में मिली लाश का पर्दाफाश, प्रेमी ने हत्या कर शव को लगाया था ठिकाने

Team NSN

जौनपुर। जिले के तेज तर्रार पुलिस कप्तान डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में जौनपुर पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। यही वजह है कि जेसीज चौराहे के पास सूटकेस में मिली युवती की लाश का महज 24 घंटे के अंदर ही खुलासा हो गया। पुलिस ने युवती की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने वाले उसके प्रेमी 22 वर्षीय विशाल साहनी को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अरविंद वर्मा ने बताया कि 28 फरवरी को कमला हॉस्पिटल के सामने कूड़े के ढेर में एक सूटकेस में युवती की लाश मिली थी। युवती की शिनाख्त करने में सात घंटे का समय लगा। युवती के शिनाख्त होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विशाल ने बताया कि वह कई वर्षों से मृतका से प्रेम संबंध में था। हालांकि युवती की शादी हो गई इसके बाद भी विशाल का प्रेम जारी रहा। कुछ समय पश्चात युवती की शादी टूट गई। विशाल की मुलाकात जारी रही। 24 फरवरी को दोनों जौनपुर आए और मछलीशहर पड़ाव के पास रुके। 25 फरवरी को किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने लोहे के पल्टे से महिला पर हमला कर दिया। महिला के बेहोश होने पर, गिरफ्तारी के डर से उसने शव को सूटकेस में रखकर रिक्शे से नाले में फेंक दिया। एसपी सिटी के मुताबिक दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे। आरोपी विशाल वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मूडादेव पोस्ट टिकरी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पल्टा भी बरामद कर लिया है। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!