Jaunpur : ​नगर पंचायत चेयरमैन की फैक्ट्री पर फायरिंग

Team NSN

  • गेट में 3 गोलियों के बने निशान
  • घटना कैमरे में कैद, पुलिस जांच में जुटी
विपिन मौर्य
मछलीशहर, जौनपुर।
जेल में बंद नगर पंचायत चेयरमैन संजय जायसवाल की फ़ैक्ट्री पर रविवार को सुबह साढ़े 5 बजे बाइक से आये अज्ञात बदमाश फायरिंग कर भाग गए। फैक्टरी के दरवाजे पर 3 गोलियों का निशान बना हुआ है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। चेयरमैन के बेटे सूरज की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
पीड़ित अभय कुमार उर्फ सूरज जायसवाल ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि रविवार को सुबह साढ़े 5 बजे उनको जान से मारने की नियत से आए बदमाशों ने फैक्ट्री का गेट बंद होने पर फायरिंग की। लोहे के दरवाजे पर 3 गोलियों के छेद बने हुए हैं। बदमाश फायरिंग करने के बाद अपनी बाइक से वापस लौट गये। पूरी घटना फैक्ट्री के दरवाजे पर लगे कैमरे में कैद हो गई है। रविवार को सुबह हुई घटना के बाद लोगो की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
घटना की लिखित सूचना सूरज द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। मामले में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित द्वारा तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!