Jaunpur : ​भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का होगा निस्तारण

Team NSN

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देशन एवं नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु की बैठक हुई जिसमें भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं और उनकी शिकायतों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का आश्वासन दिया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों के पेंशन, जमीनी विवाद, चिकित्सा, विद्युत से संबंधित शिकायतें सुनी गयी और संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले. कर्नल विजय अहलावत, सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!