Jaunpur : ​सुरेन्द्र दूसरी बार बनाये गये परशुरामपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष

Team NSN

विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय की संस्तुति पर मल्हनी विधानसभा परशुरामपुर मण्डल के विशुनपुर गांव निवासी सुरेंद्र मिश्रा को पुनः मंडल अध्यक्ष निवार्चित किया गया। साथ ही अगरौरा मण्डल के अध्यक्ष अमित चौहान उर्फ बबलू को बनाया गया है। पदाधिकारी बनाये जाने पर भाजपा के पदाधिकारी मनोज सिंह, राहुल सिंह, भोलेनाथ सिंह, नरेन्द्र मिश्रा, संदीप सिंह, आशीष सिंह, अभिनव सिंह ने माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट करके खुशी जाहिर किया। साथ ही विनोद शर्मा, बलबीर गौड़, जिलाजीत गुप्ता आदि को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया। इनके चयन पर भाजपा युवा नेता अमित मिश्रा, अजय सिंह, संजीव शर्मा, आशुतोष उपाध्याय, नीलेश पाण्डेय, धर्मराज तिवारी, आलोक सिंह, अभिषेक आदि ने बधाई दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!