​Jaunpur : साहू समिति ने कैबिनेट मंत्री का किया सम्मान

Naya Savera Network

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के श्री जगन्नाथ ज्ञान शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज साहू नगर गडेरिहा में मध्य प्रदेश के दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री रविकरण साहू के लिए साहू समाज सेवा समिति बदलापुर द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में लगभग 2 बजे कार्यक्रम प्रस्तावित था। श्री साहू तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष हैं। वहीं स्वामी नीरज महाराज ने मंत्री जी को माला पहनाकर अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप इससे भी ऊंचे पद पर आसीन हों। व्यवस्थापक नन्हकऊ गुप्ता प्रबंधक ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साहू समाज सेवा समिति बदलापुर के अध्यक्ष राम आसरे साहू ने अंगवस्त्र देकर समाज को आगे ले जाने की बात कही। इस अवसर पर मोती लाल गुप्ता, लल्लू गुप्ता, अखिल साहू, महेंद्र साहू, हेम लाल गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता, छोटे लाल गुप्ता, विनोद गुप्ता एडवोकेट, विजय गुप्ता, दयाराम साहू, पप्पू गुप्ता, जालिम गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!