#JaunpurLive : शाहगंज जायसवाल युवा समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

Team NSN


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित पुराना चौक जायसवाल गोपाल मंदिर पर जायसवाल युवा समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सौरभ जायसवाल, डॉ ऋषभ जायसवाल, मनोज जायसवाल व शाहगंज की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल रहीं। कार्यक्रम का संचालन जायसवाल युवा समाज के संरक्षक अतुल जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अनुपम जायसवाल संग कार्यकारिणी सदस्यों ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर गुलाल लगाकर किया।
इसके बाद भगवान सहस्त्रबाहु की आरती हुई जिसके बाद होली मिलन समारोह का शुभारम्भ करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों ने एक—दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर होली बधाई दिया। कार्यक्रम में स्वागत गीत, राधा कृष्ण की मनोरम झांकी एवं फूलों की होली का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विभिन्न छोटे-छोटे बच्चों ने भी होली गीत पर अपनी नृत्य प्रतिभा को दर्शाया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है। यह हमें मिल—जुलकर रहने के साथ प्रकृति की रक्षा का भी सन्देश देती है। समाज की ओर से हर वर्ष होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी सभी लोगों के सहयोग से समारोह का आयोजन आज किया गया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि वीरेन्द्र सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एसएस गुप्ता, जायसवाल महिला समाज की अध्यक्ष आशा गुप्ता, जायसवाल युवा समाज के अध्यक्ष रजनीश जायसवाल, महामंत्री प्रशान्त जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, अमित जायसवाल, पंकज जायसवाल, आशीष जायसवाल, विजय जायसवाल, शुभम जायसवाल, संरक्षक उमेश चन्द्र जायसवाल, अर्पित जायसवाल, संदीप जायसवाल, अतुल जायसवाल, आलोक जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल, कालीचरण जायसवाल, कोषाध्यक्ष धीरज जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, मीडिया प्रभारी अनूप जायसवाल, विधिक सलाहकार विशाल जायसवाल, मंत्री अभिनन्दन जायसवाल, शिवा जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, अनिल जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, उमा जायसवाल, धीरज, शिवम, दीपचन्द्र सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!