Trending

महिला ने फांसी लगाकर दी जान | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। स्थानीय नगर के पकड़ी गोदाम मुहल्ले मे एक महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। बताते है कि मूल रूप से बांदा के निवासी वेद प्रकाश शर्मा औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया स्थित एक फैक्ट्री मे काम करते है और अपने परिवार के साथ कई वर्षों से नगर के पकड़ी गोदाम मुहल्ले में रमेश दूबे के मकान मे किराए पर रहते है । वेद प्रकाश शर्मा सुबह अपने तीनों बच्चो को लेकर स्कूल पहुंचाने गए थे। लौटने पर देखा तो अन्दर से दरवाजा बन्द था। काफी देर तक चिल्लाने के बाद भी जब दरवाजा नही खुला तो शोर सुनकर मुहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। खिड़की से नजारा देखा तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गयी। वेद प्रकाश की पत्नी सीता देवी उम्र 32 वर्ष साड़ी का फन्दा बनाकर फंखे से झूल रही थी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची और दरवाजा तोड़वाकर मृतका के शव को बाहर निकाला और मृतका के मायके वालों को सूचना देते हुए आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी। थानाध्यक्ष अजय प्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मायके पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नही मिली है अगर तहरीर मिलती है तो पोस्टमार्टम के आधार पर कार्यवाही होगी। मृतका के पति वेद प्रकाश का कहना है का पत्नी सीता काफी दिनों से मानासिक बीमारी से जूझ रही थी उसका इलाज भी चल रहा था।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/31AFz69


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!