लोकप्रिय की शिक्षक की मौत पर विद्यालय परिसर में पसरा सन्नाटा | #NayaSaberaNetwork

लोकप्रिय की शिक्षक की मौत पर विद्यालय परिसर में पसरा सन्नाटा | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
बृजेश यादव
गभिरन, जौनपुर। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय खुटहन प्रथम में बतौर सहायक अध्यापक तैनात लोकप्रिय शिक्षक सुबाष सरोज की गुरुवार सुबह बदलापुर तहसील के शाहपुर गांव के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हुई मौत की मनहूस खबर सुनकर शिक्षक साथी स्तब्ध रह गए। पूरे विद्यालय परिसर में सन्नाटा पसर गया। अपने सबसे करीबी शिक्षक साथी की मौत की खबर पर पहले तो किसी को विश्वास नहीं हो रहा था लेकिन जब मौत की खबर की पुष्टि हुई तो लोगों का दिल दहल गया। सोशल मीडिया पर यह खबर शिक्षकों में आग की तरह फैल गयी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील यादव ने कहा कि शिक्षक सुबाष सर्वगुणसम्पन्न शिक्षक थे। विद्यालय परिवार को उनकी कमी हमेशा खलेगी। शिक्षिका आकांक्षा बरनवाल ने कहा कि वे सर्वगुण सम्पन्न शिक्षक थे। समय के पाबन्द थे। उनकी जितनी प्रंशसा की जाय कम है। वह एक खुशदिल व खुशमिजाज इंसान थे। गीता पाल ने कहा कि सुबाष सरोज बच्चों के लोकप्रिय शिक्षक थे। हमेशा मदद को तैयार रहते थे। लगन व निष्ठा से कार्य करते थे। वे एक व्यवहार कुशल इंसान थे। विनय यादव कम्पोजिट विद्यालय विशुनपुर ने उनकी स्मृति को नमन करते हुए कहा कि शिक्षण के प्रति अटूट निष्ठा के चलते क्षेत्र में उनका बेहद सम्मान था। रश्मि तिवारी ने कहा कि उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी शोक व्यक्त किया।

*प्रवेश प्रारम्भ — निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) कॉलेज कोड-4866 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स — B.Pharma (Allopath), D.Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम, योग्यता-इण्टर (बायो/मैथ) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | कालेज कोड-4831 | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | # इलेक्ट्रिकल इन्जीनियरिंग | # इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रिानिक इन्जीनियरिंग| # सिविल इन्जीनियरिंग| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग ऑटोमोबाईल| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग प्रोडक्शन | # ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें| मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रू0 20,000 प्रतिवर्ष*
Ad


*मिर्च मसाला रेस्टोरेन्ट एण्ड होटल # ठहरने हेतु कमरे की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। # ए.सी. रूम # डिलक्स रूम # रेस्टोरेन्ट # कान्फ्रेंस हाल # किटी पार्टी # बर्थ-डे # बैंकवेट हाल # क्लब मीटिंग # सम्पर्क करें - Mob.: 9161994733, 9936613565*


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad
 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3zFtoRQ


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments