आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का पहला हिस्सा क्रिसमस २०२१ में रिलीज़ किया जायेगा- फैंस के बीच उत्साह की लहर

Team NSN

पुष्पा के पहले सिंगल 'जागो जांगो बकरे' की स्नीक पीक के लिए मिले अपार प्रेम के बाद, इस फिल्म के निर्माताओं ने हमारे लिए एक और बड़ी घोषणा की है। आइकन स्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा: द राइज का पहला भाग क्रिसमस 2021 में रिलीज किया जाएगा। दूसरा भाग वर्ष 2022 में रिलीज़ किए जाने की उम्मीद की जा रही है।





इस फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है क्योंकि इसमें आइकन स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना और फहद फासिल नज़र आयेंगे। जैसे ही फिल्म का पहला लुक रिलीज़ किया गया वैसे ही अल्लू अर्जुन के फैंस बीच उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। आइकॉन स्टार  इस  पैन इंडिया फिल्म के ज़रिए सुकुमार, और म्यूज़िक मेस्ट्रो देवी श्री प्रसाद के साथ एक बार फिर काम करेंगे। 





मैत्री  मूवी मेकर्स के निर्माता नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर संयुक्त रूप से कहते हैं," पुष्पा की कहानी एक्शन से भरपूर है जिसमें ऐसे क्षण हैं जो दिल को छू जाते हैं और इस फिल्म को बनाना हमारे लिए बहुत ही मजेदार रहा। इस फिल्म ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है और हम यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि फिल्म के पहले भाग को इस साल क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा। हमें इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि फैंस इस फिल्म को देख इसकी पूरी टीम पर असीम प्यार बरसाए। हमने फैसला किया है कि हम इस फिल्म का दूसरा हिस्सा २०२२ में रिलीज़ करेंगे।"





इस फिल्म के साथ, दर्शक अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को पहली बार बिग स्क्रीन पर स्पेस शेयर करते हुए देखेंगे। इस फिल्म का पहला हिस्सा क्रिसमस २०२१ और दूसरा हिस्सा २०२२ में रिलीज़ किया जायेगा।











from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3fqUCn2


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!