देवेंद्र फडणवीस ने किया मुंबई भाजपा की वैक्सीनेशन हेल्पलाइन का उदघाटन | #NayaSaberaNetwork

देवेंद्र फडणवीस ने किया मुंबई भाजपा की वैक्सीनेशन हेल्पलाइन का उदघाटन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई : महाराष्ट्र सरकार में विपक्ष के नेता  देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सेवा ही धर्म है। उन्होंने आज नागपुर से मुंबई भाजपा वैक्सीनेशन हेल्पलाइन का ऑनलाइन उद्‌घाटन  करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर मुंबई भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा, "लोगों को आगे आना चाहिए और टीकाकरण करवाना चाहिए। केंद्र सरकार ने टीके प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराए हैं और निकट भविष्य में टीकों की कमी नहीं होगी।" मुम्बई भाजपा अध्यक्ष व विधायक श्री मंगलप्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में संचालित इस वैक्सीनेशन हेल्पलाइन नम्बर से मुम्बई के लोगों को काफी मदद मिलेगी। इस अवसर पर बोलते हुए मुंबई बीजेपी अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने हेल्पलाइन की उपयोगिता बताते हुए कहा कि बीजेपी ने टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में भ्रम और समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ वीडियो बनाए हैं. हेल्पलाइन नंबर 8591244742 है और यह हेल्पलाइन मुंबईकरोंके लिए 24x7 की सेवा में उपलब्ध होगी। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा  ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा। यह हेल्पलाइन बेहतर तरीके से टीकाकरण करने में मदद करेगी। हालांकी, मुंबई भाजपा ने मुंबई के लोगों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उपरोक्त जानकारी दी।

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386 Ad*
AD

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से ईद पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments