VBSPU News : 15 मई तक वर्क फ्रॉम होम रहेंगे सभी PU के कर्मचारी, अधिकारी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN

नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। विश्वविद्यालय परिसर में कोविड-19 के संक्रमण का प्रसार अत्यधिक हो गया है जिसके कारण परिसर में अनेक शिक्षक एवं कार्मिक संक्रमित हो गये है। संक्रमितों की संख्या निरन्तर बढ़ रही है परिणामतः अधिकांश कार्मिक सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं तथा कुछ कार्मिको की असामयिक मृत्यु हो गयी है और कुछ की हालत बहुत नाजुक है।


उक्त विषम परिस्थिति को देखते हुए कुलपति के आदेश 30.04. 2021 के अनुपालन में 04.05.2021 से 15.05.2021 तक के लिए विश्वविद्यालय के समस्त कार्मिक को निर्देश दिया जाता है कि वे मुख्यालय पर रहकर अपने अपने आवासों से आवश्यक कार्यों का निष्पादन करेगें तथा आवश्यकता होने पर उन्हें कार्यालय बुलाया जायेगा, जिसके अनुपालन में उन्हें अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया जाता है कि सभी कार्मिक नियमानुसार अपना एवं अपने परिवार का टीकाकरण अवश्य करालें तथा कोविड टेस्ट भी करायें एवं पाजिटिव होने की दशा में डाक्टर से तुरन्त सम्पर्क करें।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!