धर्मापुर में डीएम, एसडीएम और सीओ ने नामांकन का लिया जायजा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
>रात तक चलता रहा नामांकन

फैज अंसारी
धर्मापुर, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा शनिवार को नामांकन का जायजा लेने धर्मापुर ब्लाक पर पहुंचे। डीएम ने कहा कि भीड़ न लगायें। टोकन दिया जा रहा है। सभी का पर्चा लिया जायेगा। सभी से मास्क लगाए रहने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने को कहा। एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह और सीओ केराकत शुभम तोडी ने भी नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। नामांकन को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही।


ब्लाक कार्यालय गेट पर तैनात पुलिस फोर्स द्वारा गेट के बाहर ही सभी को रोक दिया जाता रहा। प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक ही अंदर जा पा रहे थे। ब्लाक पर थर्मल स्क्रीनिंग और सेनेटाइज करने की व्यवस्था भी रही। नामांकन आरओ डा. राजेश सिंह व बीडीओ शकुंतला सिंह की देख रेख में चलता रहा। साथ ही एडीओ लालजी राम, ब्रह्मजीत सिंह, रामश्री, चन्द्रशेखर गुप्त, हरिश्चन्द्र मौर्य,सेक्रेटरी फूलचंद कन्नौजिया, प्रमोद सिंह, रजनीश पांडेय, सरिता मौर्या, राजेश यादव, अरविंद यादव, श्रुति गुप्ता, बाबूलाल, स्वतंत्र कुमार व ब्लाक के सभी कर्मचारी लगे रहे।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!