भाजपा ने बनाया मनपा चुनाव फतेह करने की रणनीति | #NayaSaberaNetwork

भाजपा ने बनाया मनपा चुनाव फतेह करने की रणनीति | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई के 1000 स्थानों पर चौपाल
मुंबई: अगले वर्ष मुंबई महानगर पालिका का चुनाव है। अब तक शिवसेना के साथ मनपा पर काबिज रही भाजपा के लिए मनपा चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण दिखाई दे रहा है । शिवसेना के कांग्रेस गठबंधन में शामिल होने के बाद, पहली बार भाजपा को अपने अकेले के दम पर मनपा चुनाव लड़ना है। ऐसे में भाजपा ने अभी से मनपा चुनाव जीतने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। मुंबई में निर्णायक संख्या में रहने वाले हिंदी भाषियों पर भले ही सभी राजनीतिक पार्टियों की नजर रहती है, परंतु इसमें कोई दो राय नहीं कि हिंदी भाषियों के सर्वाधिक वोट भाजपा को ही मिलते रहे हैं। शिवसेना के कांग्रेस एनसीपी गठबंधन में शामिल हो जाने से, शिवसेना को हिंदुत्व के नाम पर मिलने वाले परंपरागत मतों का भाजपा की तरफ डायवर्जन होना तय माना जा रहा है। यही कारण है कि भाजपा अकेले के दम पर मुंबई महानगरपालिका चुनाव जीतने की रणनीति पर काम कर रही है।भारतीय जनता पार्टी के उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा मुंबई में चौपाल  कार्यक्रम प्रारम्भ कर रही है । यह कार्यक्रम पूरे मुंबई में 1000 स्थानो पर किया जाएगा ।जिसका शुभारम्भ 15 मार्च सोमवार को शाम 6 बजे नर्मदा हॉल , कोंकणी पाड़ा , कुरार विलेज , मलाड (पूर्व) में पूर्व मुख्यमंत्री विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फड़नवीस  करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा करेंगे । मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह के अनुसार कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकारी नियमों का पालन करते हुए यह कार्यक्रम होगा। चौपाल  कार्यक्रम में ज़रिए लोगों के साथ बैठकर उनके सुख / दुःख की चर्चा तथा समाज को एकजुट करने की बात पर ज़ोर दिया जाएगा । यह कार्यक्रम मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राजहंस सिंह , उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ,उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह , आर डी यादव , आर यू सिंह के संयोजन में होगा । जिसमें मुंबई भाजपा के महामंत्री संजयउपाध्याय ,उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र , अमरजीत सिंह , रमेश सिंह ठाकुर , सचिव ज्ञान मूर्ति शर्मा , योगेश वर्मा आदि को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गयी है।विधानसभा स्तर पर सभी विधायकों को संयोजक बनाया गया है और मुंबई भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता आमंत्रित किये गये है।


*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments