जानलेवा हमले में घायल ऑटो ड्राइवर विजय यादव से मिले आनंद शुक्ला | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
जानलेवा हमले में घायल ऑटो ड्राइवर विजय यादव से मिले आनंद शुक्ला | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुम्बई:  उत्तर भारतीयों के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकने वाले किसी नेता ने अभी तक घायल विजय यादव का हालचाल पूछने का समय नही निकाला, लेकिन कांग्रेस के टिकट पर घाटकोपर पश्चिम से विधानसभा चुनाव लड़ चुके मुंबई कांग्रेस के महासचिव व प्रवक्ता आनंद शुक्ला सबसे पहले  विजय यादव से मिलने उनके कामराज नगर स्थित घर पर पहुँचे। ज्ञात हो कि  ऑटो रिक्शा चालक विजय यादव पर कुछ असामाजिक तत्वो  द्वारा चाकू से जानलेवा  हमला किया गया था जिसमे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल विजय यादव अब खतरे से बाहर हैं। 5 मार्च की इस घटना से व्यथित आनंद शुक्ला ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। ध्यान रहे मुंबई में जब जब उत्तर भारतीयों पर अन्याय हुआ है श्री शुक्ला मदद के लिए सबसे पहले पहुँचते रहे हैं। उत्तर भारतीयों के वोटों के बल पर नगरसेवक, विधायक और मंत्री बनने वाले और आजकल गरीबों के घर खाना खाने का फोटो खिंचवाने वाले नेता गायब हैं। उल्लेखनीय है कि पत्रकारिता जीवन मे भी जुझारू प्रवृत्ति होने के कारण आनंद शुक्ला ने कभी हार नहीं माना है। पीड़ित विजय यादव से मिल कर आने के बाद आनंद शुक्ला ने बताया कि हम पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती तब तक हम चैन से नही बैठेंगे। श्री शुक्ला के साथ सुभाष गजराज यादव, समाज सेवक राहुल यादव, वरिष्ठ समाज सेवक माधव मिश्रा, मीडिया प्रभारी शैलेश यादव, लालचंद यादव, ए.पी. तिवारी और विजय कुमर शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad
*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
AD



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!