राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ दनापुर गाँव के प्राथमिक विद्यालय में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डॉ शिवहर्ष सिंह के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक व स्वंयसेविकाओं ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया व सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के  प्राचार्य डॉ मनोज सिंह ने स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे मे बताया।
तीनों इकाइयों के कार्यक्रमाधिकारी डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ अमिताभ सिंह, डॉ विजयकान्त तिवारी ने स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं को सात दिवसीय विशेष शिविर के बारे में जागरूक किया। कॉलेज के कुलानुशासक डॉ वेदप्रकाश सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिविरार्थियों को बताया कि एनएसएस के माध्यम से छात्र व छात्राओं को सामुदायिक सेवा का अवसर मिलता है जो छात्रों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। कॉलेज के प्रशानिक अधिकारी अतुल सिंह ने सभी शिविरार्थियों को सात दिन तक चलने वाले इस शिविर में बताया कि इस शिविर में रहकर आप लोगों को एक नए तरीके से जीवन जीने की कला प्राप्त होगी।
इस अवसर पर डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, डॉ निखिल दुबे, डॉ हरीप्रताप सिंह, डॉ सत्येंद्र कुमार राय, डॉ रणजीत कुमार सिंह डॉ मनोज सिंह, डॉ संदीप सिंह, अभय सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad
*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
AD

*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 8853746551, 9415896695*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!