माफ़िया का बदलता स्वरूप 9 | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
एनाकोंडा का रूप धारण कर लिए हैं भू-माफ़िया।
नगर निकाय के बढ़ते दायरे के साथ इनके ज़बड़े हुए विकराल।
जौनपुर। मेरी रिपोर्ट पढ़ने वाले पाठक दरअसल सोच रहे होंगे कि जलीय जंतुओं का उदाहरण क्यों दिया जा रहा है। इसका सीधा मतलब ये है कि कुख्यात माफ़िया के हाथ-पांव गोजर सरीखे होते हैं, और ये प्रतिद्वंद्वी अपराधियों से डरते बहुत हैं। नाम कुचर्चित होने के बाद ये डर्टी पोलिटिकल का रूप धारण करते हैं और सारा काम व हिसाब गुर्गे रखते हैं। ये गुर्गे समाज में पत्रकार, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक, सामाजिक संगठनों और यहां तक कि राजनीतिक संगठनों में काली कमाई लगाकर छोटा-बड़ा पद हासिल करके दबंग नज़र आने लगते हैं। इन सभी संगठनों के धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ता इन्हीं की धुन पर नाचते नज़र आते हैं। बस यहीं से पैसा बोलने लगता है। 
खैर, हम बात कर रहे हैं महायोजना में निर्धारित विनियमित क्षेत्र झील की। कागज़ में सरकारी कारिंदों से मिलकर भू-माफ़िया रूपी एनाकोंडा झील को कितना समेट चुके हैं ये तो 60 वाले दशक से लेकर अब तक के कागज़ात बताएंगे लेकिन इसे निर्धारित करने के बाद खाली कराने में प्रदेश सरकार को भी पसीने छूटेंगे। क्योंकि वाजिदपुर तिराहा से जोगियापुर होते हुए गोमती तीरे तक विनियमित क्षेत्र रहा, बीच में साढ़े सात बीघा से अधिक क्षेत्रफल झील की विधि विशेषज्ञ व अधिवक्ता बताते हैं। उनके पास आज़ भी पुराना मैप है।
एनाकोंडा का जिक्र किया हूं तो इसकी खासियत जानिए, ये पानी यानी झील में रहते हैं और बिना उससे बाहर आए ये शिकार ज़मीन पर कर लेते हैं, क्योंकि इनकी लम्बाई बहुत होती है। एक बूंद रक्त ज़मीन पर गिरने नहीं देते, शिकार को सलगम निगल जाते हैं। ये आग से डरते हैं। यहां आग रूपी कानून को ये भू-माफ़िया रूपी एनाकोंडा अपनी जेब में पहले ही रखकर समूचे शहर को चारागाह बना लिए हैं, शहर भी बड़ा होता जा रहा, कई गांव इसमें समाहित होते जा रहे।ध्यान रहे ये घास नहीं बल्कि ज़मीन निगलते हैं अब ज़मीन के साथ उसका मालिक इनके लिए मछली सरीखा नज़र आता है। झील में भी एक -दूजे को काट खाने और कब्जा करने का भी दौर जारी है, गाहे बगाहे इनका झगड़ा हाइवे पर देखने को मिलता है, उसे सुलझाने को तमाम सफेदपोश नज़र आते हैं। इनकी काली कमाई का जरिया माफ़िया होते हैं जिनके ये गुर्गे हैं। ....क्रमशः


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad
*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
AD



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments