समरस फाउंडेशन ने किया वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संपत पाटिल का अभिनंदन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
समरस फाउंडेशन ने किया वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संपत पाटिल का अभिनंदन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
भायंदर: मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन की तरफ से आज नवघर पुलिस स्टेशन ,भायंदर पूर्व के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संपत पाटिल का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे तथा संस्था के विशेष सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि नवघर पुलिस स्टेशन द्वारा पिछले कई महीनों से नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान की नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है। नवघर पुलिस ने कई नशाखोरों तथा नशे की सामग्री बेचने वाली कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। संपत पाटिल के अनुसार नशे के चलते देश की युवा पीढ़ी को सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने लोगों से गांजा, अफीम ,हेरोइन जैसे प्रतिबंधक मादक द्रव्यों का उपयोग करने वाले तथा उन्हें बेचने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। समरस फाउंडेशन द्वारा संपत पाटिल के मार्गदर्शन में नवघर पुलिस द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

*Ad : अपना दल व्यापार मण्डल प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : बीआरपी इण्टर कालेज जौनपुर के प्रबंधक हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रबंध समिति दिलीप श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!