#Bhojiwood : रितेश पांडे का गाना "जानू जा सही" को मिले 8 घण्टे में 1 मिलियन व्यूज

भोजपुरी के सुपर स्टार रितेश पांडे का एक ताज़ा गाना "जानू जा सही" आज सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही इस गाने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। 8 घंटों में ही इसे 1 मिलियन व्यूज मिले हैं। भोजपुरी दर्शकों को रितेश पांडे का ये गाना खूब पसंद आ रहा है। इस भोजपुरी गाने को सोनू सुधाकर ने लिखा है और म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। इस रोमांटिक गाने को रितेश पांडे और शिल्पी राज ने गाया है।









इस खूबसूरत गाने को रितेश पांडे और आयशा कश्यप पर फिल्माया गया है। इस शानदार म्यूज़िक वीडियो के डायरेक्टर विभांशु तिवारी और संतोष राणा हैं। लक्की विश्वकर्मा ने इसे खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया है। इस विडियो के डीओपी वेंकट महेश हैं। इस गाने के असिस्टेंट डायरेक्टर चांद अख्तर, एडिटर विकाश पवार और सनी सिन्हा हैं। इसका कांसेप्ट विभांशु तिवारी का है।  गाने का डी आई मनिंद्र सिंह बंटी ने किया है। इसके कला निर्देशक शेरा हैं जबकि पोस्ट प्रोडक्शन का काम 3 स्टूडियो मुंबई में हुआ है।
गाने का ओरिजनल क्रेडिट सिंगर किशोर कुमार, संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल और गीतकार आनंद बक्षी को दिया गया है।



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments