फर्जी रिपोर्ट लगाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
फर्जी रिपोर्ट लगाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मंडलायुक्त ने मनरेगा पार्क, कम्पोजिट स्कूल का किया निरीक्षण
जौन्पुर।आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी, दीपक अग्रवाल द्वारा कार्यालय, खण्ड विकास अधिकारी, जलालपुर एवं कम्पोजिट विद्यालय नेवादा में बने मनरेगा पार्क का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कार्यलय निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण सही ढंग से की जाए। आवास के पात्र लाभार्थियों की वरीयता सूची हर ग्राम पंचायत में लिखा दी जाए एवं मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत में जहां पर भुगतान नहीं हुआ है पुन: परीक्षण कराकर भुगतान जल्द से जल्द करा दिया जाए। उन्होंने पंचायत भवन पर शासन की योजनाओं की जानकारी एवं निर्धारित शुल्क के बारे में लिखने, पंचायत भवन का विद्युत कनेक्शन कराने का भी निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कुछ मजदूरों का मस्टर रोल नहीं निकाला गया था, मस्टर रोल निकालकर भुगतान करने का निर्देश आयुक्त द्वारा दिया गया।
कंपोजिट विद्यालय नवादा की निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पार्क में अच्छा कार्य कराए जाने के लिए खंड विकास अधिकारी जलालपुर की प्रशंसा की तथा कहा कि इसका रखरखाव अच्छे तरीके से किए गए पार्क में हरी घास लगी हुई है जिसकी नियमित रूप से कटाई करने के निर्देश आयुक्त द्वारा दिए गए उन्होंने कहा कि पार्क में फूल पौधे लगाकर उनकी अच्छे से देखभाल की जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, खंड विकास अधिकारी जलालपुर, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव उपस्थित रहे। आयुक्त, वाराणसी मंडल, वाराणसी दीपक अग्रवाल द्वारा कलेक्ट्रेट में विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने न्याय सहायक, स्थानीय निकाय, बिल लिपिक, राजस्व सहायक, आयुध कार्यालय तथा भू-अभिलेखागार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि आईजीआरएस तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक समयबद्ध तरीके से करें। उन्होंने कहा कि आने वाली शिकायतों में जिस अधिकारी के द्वारा फर्जी अथवा सतही स्तर की रिपोर्ट लगाई जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

*Ad : पूर्वान्चल के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : जिला महिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर की अध्यक्ष डॉ. चित्रलेखा सिंह की तरफ से नव वर्ष, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की तरफ से देशवासियों को नव वर्ष, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!