दुकानदारों ने किया पेशाब घर बनवाने की मांग | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
दुकानदारों ने किया पेशाब घर बनवाने की मांग | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
ईओ व चेयरमैन ने जल्द ही बनवाने का दिया भरोसा
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के सैयद हास वार्ड के दुकानदारों ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी से मिलकर पेशाब घर बनवाने की मांग रखी। दुकानदारों की मांग सुनने के बाद चेयरमैन व ईओ ने जल्द से जल्द उक्त स्थान पर पेशाब घर बनवाने का आश्वासन दिया। बता दें कि शुक्रवार को जफराबाद कस्बे के सैयद हास वार्ड के आधा दर्जन दुकानदार नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर चेयरमैन व ईओ से पाल जनरल स्टोर के पास एक पेशाब घर बनवाने की मांग रखी। उनका कहना था कि इसी स्थान पर एक बहुत पुरानी दीवार है जिस पर स्थानीय लोग इस समय लघुशंका के लिए जाते हैं। यदि इसी स्थान पर एक पेशाब घर बनवा दिया जाय तो दुकानदारों को काफी राहत मिलेगी। उक्त स्थान पर गंदगी नहीं फैलेगी। दुकानदारों की मांग पर चेयरमैन प्रमोद बरनवाल व ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने जल्द से जल्द नया पेशाब घर बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान दुकानदार अच्छे लाल, कल्लू यादव, विनोद प्रजापति, दिलीप, महेंद्र, मिथलेश चौहान आदि मौजूद रहे।

*Ad : माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : तनिष्क शोरूम निकट पॉलिटेक्निक चौराहा रूहट्टा जौनपुर की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!