पिता और हिस्ट्रीशीटर पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अंगुली गांव में शनिवार को नि:संतान दादा की भूमि हड़पने के चक्कर में दिनदहाड़े उसके हिस्ट्रीशीटर पौत्र के द्वारा चाकू गोदने के बाद गोली मारकर की गई। हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के साले की पुत्री के पति के द्वारा दी गयी नामजद तहरीर के आधार पर पिता पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपित अभी फरार बताए जा रहे है। पुलिस का दावा है कि दोनों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

बताते हैं कि गांव निवासी नि:संतान बरखू यादव (75) की पत्नी का एक साल पूर्व निधन हो गया था। बरखू अपने साले की पुत्री खुशबू को सेवा टहल के लिए दो दशक पूर्व से अपने साथ रखे थे। वयस्क होने पर उन्होंने खुशबू की शादी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लालमनपुर गांव निवासी सोनू यादव के साथ कर दिया। बरखू के नाम लगभग छह बीघा जमीन है। दो माह पूर्व उन्होंने 10 बिस्वा जमीन खुशबू के नाम बैनामा कर दिया था। इसी को लेकर उनके भतीजे रमाशंकर तथा इनका पुत्र हिस्ट्रीशीटर राम सिंह यादव नाराज चल रहे थे। शनिवार को बरखू गांव की बाजार से वापस घर लौट रहे थे कि रामसिंह ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। जब वे जमीन पर गिर गये तो तमंचे से गोली मार उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह बाइक से फरार हो गया। 

घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस एक भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि की आरोपितों की तलाश में तीन टीमें बनाकर जगह-जगह दबिश दी जा रही है। छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह का दावा हैं कि दोनों आरोपितों की मोबाइल लोकेशन और काल डिटेल निकाल ली गयी है। जिसके आधार पर पुलिस बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

*वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी रमेश सिंह की तरफ से आप सभी नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं*
Ad

*Ad - Happy Navaratri : 20% OFF On Navaratri Special | Order Now 9519149797 | Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur*
Ad

Ad : तनिष्क शोरूम परिवार की तरफ से शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं | संपर्क करें - पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, मिर्जापुर रोड, जनपद जौनपुर (उ.प्र.) | 9554210903, 7309896302*
Ad



from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!