दो चचेरी बहन के साथ हुआ दुष्कर्म, मुकदमा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • आरोपित युवकों को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया
अखिलेश श्रीवास्तव
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात घर में सो रही दो नाबालिग बहनों को गांव को दो युवकों ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी होते ही कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचकर आरोपितों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गए।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो चचेरी बहन रात में सो रही थी। किशोरी के परिजनों के अनुसार रात में सोते समय गाँव के ही दो पिछड़ी जाति के युवक दोनों बहनों को घर से खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद मौके से फरार हो गए। घर में दोनों लड़कियों को चारपाई पर न होते देख परिजनों के होश उड़ गए और खोजबीन करने लगे। देर रात किसी तरह घर पहुंची दोनों बहनों ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसे सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। शुक्रवार को सुबह पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिए। तहरीर मिलते ही कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने तुरंत पीड़िता बहनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मामले बाबत पूछे जाने पर सीओ विजय सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र का मामला है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित दोनों बहनों का बयान भी ले लिया गया है।

*बढ़ाएं अपना व्यापार, नया सबेरा के साथ. डिजिटल विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9807374781, 9792499320*
Ad


*Advt : रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूं वाले) | के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर उ.प्र.*
Advt.

*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से रमेश सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. के नाम के सामने वाले खाने में 1 लिखकर प्रथम वरीयता मत देकर शिक्षकों की आवाज बुलंद करने हेतु विधान परिषद भेजने की कृपा करें।*
Advt.



from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!