ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। घर से किसी काम से निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

बताते हैं कि थाना क्षेत्र के डिहई के पूरा (लौंह) निवासी अच्छे लाल पटेल (17) पुत्र नन्हे लाल पटेल गुरूवार की शाम 7 बजे घर से किसी काम के लिए निकला था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी।देर रात परिजन बेहाल होकर नाते रिश्तेदार और कस्बे के आस पास ढूंढ़ने लगे लेकिन युवक का कोई अता पता नहीं चल पाया। शुक्रवार की सुबह बादशाहपुर रेलवे स्टेशन रामपुर गांव के करीब एक युवक की लाश लखनऊ वाराणसी रेलवे ट्रैक पर मिली तो हड़कम्प मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची और जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान करते हुए परिजनों को जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और लाश की पहचान की। पुलिस के मुताबिक युवक किसी ट्रेन कटकर मरा है जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस का कहना हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

*विज्ञापन : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad


*बढ़ाएं अपना व्यापार, नया सबेरा के साथ. डिजिटल विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9807374781, 9792499320*
Ad


*Advt : रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूं वाले) | के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर उ.प्र.*
Advt.



from NayaSabera.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!