देवी रात्रि जागरण में भक्तिगीतों से सरोबार हुए श्रोता | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अभिनव सिंह
नौपेड़वा, जौनपुर। बख्शा विकास खण्ड के लेदुका गांव में विनोद कुमार सिंह के आवास पर स्थापित मां दुर्गा स्थापित प्रतिमा स्थल पर गुरुवार की रात्रि जागरण कार्यक्रम में श्रोता भावविभोर हो गए। भक्तिमय गीतों से सरोबार वातावरण में गायक कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से समां बांध दिया। देवी जागरण गायक सुधीर तिवारी ने जोरदार प्रस्तुति दी। गायिका सपना शर्मा ने निमिया की डार मैया मोरी डालेली झुलनवा की बेहतरीन प्रस्तुति की तो महिलाओं की भक्तिभाव भंगिमा देखते ही बनती थी। 
देवी रात्रि जागरण में भक्तिगीतों से सरोबार हुए श्रोता | #NayaSaberaNetwork

बेहतरीन गायिका रुचि सिंह ने अपने मधुर आवाज से देवी गीत भैरो बाबा का बहिनिया झुलनवा झुलेली तथा मैया लागत ता की बघवा दुआरवा पे काटी हो मैया एकरा के तनिका डाटी एवं पचरा बारी अइनी हो जगदम्बा घर में दियना बारी अइनी हो प्रस्तुत की तो वातावरण भक्तिमय हो गया। देर रात्रि तक चले देवी जागरण कार्यक्रम में सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद रहे।

इस दौरान ग्राम प्रधान संजय सिंह, मनीष सिंह, निहाल सिंह, अनिल पाण्डेय, शम्भूनाथ सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, गुड्डू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*विज्ञापन : Agafya Furnitures | Exclusive Indian Furniture Show Room | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!