नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बारी गांव नेवादा निवासी कंचन गुप्ता ने गांव के कुछ लोगों पर अपने और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंचन गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में मनोज, भोला और सुनील पुत्र लालजी, सीमा पुत्री लालजी तथा राजकुमारी पत्नी लालजी को आरोपी बनाया है। आरोप है कि इन लोगों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उनके परिवार पर हमला किया।
मारपीट में उनकी ननद रूपा और बेटी निशा के सिर में चोट आई। वहीं, पति कन्हैयालाल गुप्ता को डंडे से पीटा गया। कंचन के हाथ और गीता के पैर में भी चोट लगने की बात कही गई है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 115(2) और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हेड कांस्टेबल से 32 लाख रुपये मांगने का आरोप, हनीट्रैप में फंसाने की धमकी पर दंपती के खिलाफ मुकदमा
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

