Jaunpur News: हेड कांस्टेबल से 32 लाख रुपये मांगने का आरोप, हनीट्रैप में फंसाने की धमकी पर दंपती के खिलाफ मुकदमा

Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पुलिस लाइन में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी दंपती पर 32 लाख रुपये मांगने और विरोध करने पर हनीट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया है। हेड कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार शाम सात बजे दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर (मझौवां) निवासी दिलीप कुमार जौनपुर पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2023 में लाइनबाजार थाने में दर्ज एक मुकदमे के सिलसिले में विजय लक्ष्मी उपाध्याय ने उनसे संपर्क किया था। वर्ष 2025 में भी एक अन्य मामले में मदद को लेकर बातचीत हुई।


आरोप है कि महिला ने अपने पति से मिले मुख्तारनामे के आधार पर जमीन खरीदने-बेचने की बात कही और आर्थिक जरूरत बताकर 52 हजार रुपये नकद तथा 15 जुलाई 2026 को गूगल पे के माध्यम से 71,500 रुपये लिए। बाद में दंपती ने कथित तौर पर 32 लाख रुपये की मांग की और विरोध करने पर हनीट्रैप में फंसाने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लक्ष्मी पूजा महासमिति ने संस्थापक की पत्नी को किया सम्मानित


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!