Jaunpur News: शादी से मुकरने और गिरफ्तारी न होने से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, पांच घंटे बाद उतरी नीचे

Naya Savera Network

पुलिस के उच्चाधिकारियों से कार्रवाई कराने का आश्वासन मिलने पर मानी युवती, गांव में जुटी रही ग्रामीणों की भीड़

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर (पराहित) गांव में कथित प्रेमी द्वारा शादी से मुकरने और दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज एक 20 वर्षीय युवती गुरुवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब पांच घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराकर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिए जाने पर युवती नीचे उतरी। इस दौरान मौके पर डायल 112 पुलिस के साथ ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही।


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी साधना गुप्ता पुत्री दिनेश गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती ने 10 सितंबर को कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में अनिल गुप्ता पर शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया था।


मुकदमा दर्ज होने की जानकारी के बाद आरोपी के पिता ने अपने बेटे को नाबालिग बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। मामले में हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के कारण पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। इसी बात से नाराज होकर युवती गुरुवार को करीब 75 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बरसठी थानाध्यक्ष जेपी यादव मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब पांच घंटे बाद उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराकर नियमानुसार कार्रवाई कराने का आश्वासन मिलने पर युवती टावर से नीचे उतर आई।


इस संबंध में क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि उक्त प्रकरण में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई है। ऐसे में विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराकर उनके निर्देश प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विद्यालय में बच्चों ने किया रामायण के अशोक वाटिका प्रसंग का भावपूर्ण मंचन
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!