नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के आनापुर गांव निवासी प्रेमचंद बिंद की मुंबई में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज दशरथपुर में प्रवक्ता थे। करीब छह माह पहले उनकी शादी दाउदपुर गांव में हुई थी। परिजनों के अनुसार, पत्नी की विदाई कराने के लिए वह दशहरा पर्व पर मुंबई गए थे। मंगलवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें दिवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रात में उनका निधन हो गया। गुरुवार दोपहर एंबुलेंस से शव पैतृक आवास पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शादी से मुकरने और गिरफ्तारी न होने से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, पांच घंटे बाद उतरी नीचे
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)