Jaunpur News: विद्यालय में बच्चों ने किया रामायण के अशोक वाटिका प्रसंग का भावपूर्ण मंचन

Naya Savera Network

माता सीता की अटूट निष्ठा और हनुमान जी की प्रभु श्रीराम के प्रति भक्ति का किया सुंदर चित्रण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा रामायण के अशोक वाटिका प्रसंग का भावपूर्ण एवं मनमोहक मंचन किया गया। इस सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने भारतीय संस्कृति, भक्ति, विश्वास, साहस और समर्पण की भावना को जीवंत कर दिया।


मंचन के दौरान माता सीता की अटूट निष्ठा, धैर्य एवं मर्यादा तथा हनुमान जी की प्रभु श्रीराम के प्रति अनन्य भक्ति को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। अशोक वाटिका में हनुमान जी का माता सीता से मिलना, उन्हें प्रभु श्रीराम की मुद्रिका भेंट करना और पहचान के प्रमाण स्वरूप माता सीता द्वारा अपनी चूड़ामणि हनुमान जी को सौंपना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

छात्र-छात्राओं ने अपने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से इस प्रसंग को सजीव बना दिया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को रामायण के आदर्शों और धार्मिक प्रसंगों से भावनात्मक रूप से जोड़ दिया।


इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि विद्यालयों में इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं रामायण के आदर्शों से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: बीडीए ने नया कीर्तिमान रच नीलामी से रिकॉर्ड 125 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व जुटाया


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!